भुवनेश्वरी मंदिर से निकली प्रभातफेरी
महाशिवरात्रिमहोत्सवके उपलक्ष्य में दिल्ली गेट पर स्थित माता भुवनेश्वरी मंदिर से पहली प्रभातफेरी निकाली गई। कमेटी के प्रधान पंडित अश्विनी भार्गव की अगुवाई में निकाली गई प्रभातफेरी की शुरूआत गणपति पूजा से की गई। पंडित प्रमोद ब्रिजवासी ने विनोद जोशी, रविंदर शर्मा आदि से विधिपूर्वक पूजा करवाई, इसके बाद प्रभातफेरी को रवाना किया गया।
संगत ने पूरे रास्ते शिव महिमा का गुणगान किया और भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के महान पर्व के अवसर पर हर रोज प्रभातपेरियां निकाली जा रही हैं ताकि भोले बाबा का नाम सिमरन किया जाए। महाशिवरात्रि का पर्व पूरे भारत में पूरी धूमधाम से मनाया जाता है और लोग पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की आराधना करते हैं। पंडित जी ने कहा कि भोले बाबा सभी पर कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। वे बहुत दयालु हैं सभी को खुले मन से अपना आर्शीवाद देते हैं। उन्होंेने सभी भक्तों से अपील की कि वे बढ़-चढ़ कर इन प्रभातफेरियों में हिस्सा लें और प्रभु महिमा का गुणगान करें। उन्होंंने कहा कि भगवान शिव की यह महानता है कि वे चाहे कितने भी रूठे होें एक बार माफी मांगने पर माफ कर देते हैं।
प्रभातफेरी मोहल्ला सराफां, चौंक पटुआं, गोपी चंद मंदिर, मोहल्ला घाटी तेलियों, मेन बाजार, साईं मंदिर, सब्जी मंडी रोड, पुराना बाजार, डाक घर रोड से होते हुए मंदिर में आकर संपन्न हुई। मोहल्ला सराफां में चोपड़ा परिवार मोहल्ला चौंक पटुआं में आनंद परिवार और घाटी तेलियां में मास्टर राजिंदर नाथ के परिवार की ओर से चाय-पकौड़े मिष्ठानों का लंगर लगाकर प्रभातफेरी में शामिल भक्तों का स्वागत किया गया। इस मौके पर कमेटी के गायक संत आहूजा, अजय वशिष्ट, गोपाल भनोट, संजय पाठक, विजय वशिष्ट ने भगवान शिव शंकर की महिमा का गुणगान किया।
इस मौके पर निर्मल चोपड़ा, सुभाष अरोड़ा, पंडित अश्विनी भार्गव, विक्रमजीत खुल्लर, मनी आहूजा, सनी आहूजा, सुरिंदर कुमार, विक्की शर्मा, प्रवीन कुमार पम्मा, मनी चोपड़ा, कृष्ण कुमार राजा, डा. सभ्रवाल, सुरिंदर सोढ़ी आदि मौजूद रहे।
राहों के माता भुवनेश्वरी मंदिर में प्रभातफेरी रवाना करने से पूर्व पूजा-अर्चना करते हुए भक्तजन