पूजा समिति 12 से करवाएगी धार्मिक आयोजन
राहों। मांसरस्वती पूजा समिति राहों की ओर से मेन बाजार में स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 12 फरवरी से शुरू करवाया जाएगा। प्रबंधकों विनोद चोपड़ा, दीन दयाल ठाकुर, विनोद लाल प्रमोद ठाकुर ने बताया कि 12 फरवरी को मंदिर में सुबह 10 बजे मूर्ति स्थापित की जाएगी। एक बजे भंडारा होगा, जबकि संध्या भजन कीर्तन शाम 6 बजे से 9 बजे तक होगा। 13 फरवरी को मां सरस्वती का कीर्तन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 14 फरवरी को विसर्जन पूजा सुबह 9 बजे होगी, शोभायात्रा 1 बजे शिव मंदिर से निकाली जाएगी। मूर्ति विसर्जन शाम 4 बजे दरिया सतलुज में किया जाएगा। इस मौके पर नप के पूर्व प्रधान दिनेश चोपड़ा, प्रधान हेमंत रणदेव, जत्थेदार बहादुर सिंह भारटा विशेषतौर पर शिरकत करेंगे। इस मौके पर पंडित दविंदर शर्मा, अमरीक सिंह पाहवा मौजूद रहे।