प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
राहों|श्री गुरुरविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मोहल्ला सराफां स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब से प्रभातफेरी निकाली गई। कमेटी के प्रधान बलवीर चंद भोला, उप प्रधान अजीत राय , सुरजीत सिंह बल्ल, कांशी लाल, राजिंदर पाल, दर्शन माही, कस्तूरी, सुरिंदर पाल ने बताया कि बुधवार सुबह चार बजे गुरुघर से प्रभातफेरी आरंभ की गई। प्रभातफेरी में शामिल संगत का मोहल्ला मकबरा स्थित गुरु रविदास गुरुघर में चाय-पकौड़ों का लंगर बरताकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रभातफेरी ने मोहल्ला आरनहाली कुराला, बस अड्डा, मोहल्ला रौतां, दुग्गलां, सब्जी मंडी रोड, साईं मंदिर, दिल्ली गेट, मोहल्ला दीवानियां आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए गुरु महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष बलदेव भारती, सतपाल सरोआ, सतपाल राय , सुखदेव सिंह, विक्रमजीत, राज कुमार, परमजीत कुमार, करनैल सिंह, राकेश कुमार, रवि कुमार, हरजिंदर सिंह, चमन लाल, राजेश कुमार, राजविंदर सिंह बल्ल मौजूद रहे।