डीवाईएफआई मनाएगी शहीदों की वर्षगांठ
राहों| जनवादीनौजवान सभा स्टूडैंटस फैडरेशन आफ इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से कामागाटा मारू जहाज कांड की 100वीं वर्षगांठ खटकड़ कलां में 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के 107वें जन्मदिवस पर मनाई जाएगी। इस मौके पर होने वाली विशाल रैली को डीवाईएफआई के राष्ट्रीय प्रधान राजेश कुमार, अभय मुखर्जी, प्रदेश प्रधान सुरिंदर सिंह खीवा संबोधित करेंगे। डीवाईएफआई के पूर्व कोषाध्यक्ष राम सिंह नूरपुरी स्टेट कमेटी मैंबर गुरनाम सिंह जानीवाल ने बताया कि रैली में भगत सिंह के विचारों पर रोशनी डाली जाएगी और पंजाब में बढ़ रही बेरोजगारी, नशे के विरोध में भविष्य में किए जाने वाले संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर गुरनाम सिंह जानीवाल के साथ तहसील प्रदान बलवीर सिंह बड़वा, गुरप्रीत सिंह रकासन, जसवीर सिंह, जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।