डेंगू से बचाव के उपाय बताए
राहों| गांवदिलावरपुर में डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए सेहत विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकारी प्राइमरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के पूर्व सरपंच जगदीश सिंह, सरपंच लखवीर सिंह ने कार्यक्रम की अगुवाई की। पीएचसी मुजफ्फरपुर के हेल्थ इंस्पेक्टर तरसेम लाल ने बताया कि सेहत विभाग की ओर से नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रूरल क्षेत्र के स्कूलों में डेंगू मलेरिया से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि घरों में पुराने बर्तनों, कूलरों, छत पर पड़े टायरों में पानी जमा होने दें। पानी में क्लोरीन की गोली घोलकर पीना चाहिए, घर के आरओ सिस्टम खराब होने पर 18-20 लीटर पानी में क्लोरीन की एक गोली डालकर एक घंटे के बाद उसे पीना चाहिए, बरसात के दिनों में हाथों की सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए और साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने के बाद ही खाना खाना चाहिए। इसके अलावा पूरी बाजू वाली कमीज पहननी चाहिए। इस मौके पर एएनएम रविंदर कौर, ऊषा रानी, रमनदीप कौर, मास्टर सुखविंदर सिंह, परमजीत कौर, स्वर्ण कौर आदि मौजूद रहे।
गांव दिलावरपुर मेें डेंगू मलेरिया से बचाव की जानकारी देते हुए सेहत कर्मी।