पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्सी ड्राइवरों को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी, चालान भी काटे

टैक्सी ड्राइवरों को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी, चालान भी काटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिकपुलिस की ओर से जाडला टी-प्वाइंट पर टैक्सी ड्राईवरों से बैठक की गई। बैठक के दौरान ड्राईवरों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए इंचार्ज एएसआई जीवन दास ने कहा कि नियमों की जानकारी होने के कारण पंजाब में हर वर्ष हजारों लोग सडक़ हादसों में मारे जाते हैं, इसलिए दोपहिया कार आदि तब तक सडक़ पर चलाएं जब तक ट्रैफिक नियमों की जानकारी हो। उन्होंने कहा कि हैवी वाहन चालकों को 50 वर्ष की आयु में हर 6 महीने के बाद अपनी आंखों का चैकअप करवाना चाहिए। बैठक के बाद हवलदार हरभजन दास, हवलदार मेजर सिंह, सुखदेव सिंह की टीम ने बिना हैलमेट, ड्राइविंग लाइसैंस तथा बिना कागजात वाहन चालकों के चालान भी काटे।