धार्मिक गीत की शूटिंग मुकम्मल
राहों। श्रीगुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक गीत जन्म दिहाड़ा की शूटिंग गांव कंग में मुकम्मल हो गई। गांव के श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में हुई इस गीत की शूटिंग के दौरान कैमरामेन रोहित अंगुराल ने फिल्मांकन किया। इस गीत को गायक लक्की कंग ने गाया है, जबकि गीतकार कुलदीप कंग ने इस गीत को लिखा है। इस वीसीडी के निर्देशक डायरेक्टर इंद्र जय सिंह हैं, जबकि संगीतकार परमजीत कंग हैं। इस मौके पर सरब कंग, दिलावर सिंह, उस्ताद प्रेम सोनू कव्वाल पनाम वाले मौजूद रहे।