- Hindi News
- कंग में शुरू हुआ पानी की टंकी का निर्माण
कंग में शुरू हुआ पानी की टंकी का निर्माण
राहों | फिल्लौरमार्ग पर स्थित गांव कंग में सरकारी वाटर सप्लाई के लिए टंकी के निर्माण का कार्य शुरू किया गया। गांववासियों के सहयोग से ग्राम पंचायत की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा के हैड ग्रंथी भाई भूपिंदर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की गई तथा प्रसाद बांटने के बाद सरपंच बलकार सिंह, जसवीर सिंह कंग, गुरमीत सिंह, गुरदीप कौर, रामजी, ज्ञान कौर ने संयुक्त रूप से टंकी का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर गुरदेव सिंह कंदोला, सतपाल गिल, सचिव चूहड़ सिंह, सोढ़ी सिंह कंदोला, हरजिंदर सिंह कंदोला मौजूद रहे। सरपंच बलकार सिंह ने बताया कि टंकी पर 33 लाख रुपए खर्च आएगा। इस टंकी से गांववासियों को पीने का स्वच्छ जल मुहैया होगा।