पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीपीएम नेता उधम सिंह का निधन

सीपीएम नेता उधम सिंह का निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों|सीपीएम पंजाबब्रांच भानमजारा के पूर्व सचिव मजदूर नेता कामरेड उधम सिंह (51) का निधन हो गया। वे बीमार चल रहे थे। उनके भाई राम कृष्ण ने बताया कि उधम सिंह फेफड़ों की इन्फैक्शन से पीडि़त थे और पीजीआई में उपचाराधीन थे। उधम सिंह के निधन पर सीपीएम के प्रदेश समेटी सदस्य कामरेड सोहन सिंह सलेमपुरी, जरनैल सिंह जाफरपुर, सचिव सरूप सिंह राहों, जसपाल कुलाम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उधर, उधम सिंह का गांव भानमजारा के शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके भतीजे सर्बजीत लाडी ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर कामरेड पाल चंद, कश्मीर लाल, दिलावर सिंह, गुरनाम सिंह आदि ने संस्कार से पहले उधम सिंह के पार्थिव शरीर पर लाल झंडा डाला और इंकलाबी श्रद्धांजलि अर्पित की। उधम सिंह के नमित पाठ का भोग गांव भानमजारा में 18 दिसंबर को डाला जाएगा।

उधम सिंह