- Hindi News
- मथुरा देवी की पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रम
मथुरा देवी की पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रम
राहों| मोहल्लाजगोतेआं में स्थित स्त्री सभा सत्संग घर की प्रबंधकीय कमेटी की ओर से श्री श्री 1008 मथुरा देवी की 24वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सभा की संरक्षक फूला रानी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सुबह 9 बजे हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद कमेटी की ओर से झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई, जबकि महिला मंडल की ओर से कीर्तन करके मथुरा देवी जी का गुणगान किया गया। कंजक पूजन करने के बाद साधू-संतों को भोजन करवाया गया, जबकि श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान मीना रानी पलटा, पुष्पा देवी, कृष्णा रानी, शिव कुमारी छिब्बर, आशा रानी, नीलम रानी, कुलदीप बडैहरा, मास्टर सुरिंद पलटा, मास्टर महिंदर प्रताप पलटा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।