पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजनों सेे किया साईं बाबा की महिमा का गुणगान

भजनों सेे किया साईं बाबा की महिमा का गुणगान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों |साईं शरणम कमेटी राहों की ओर से पांचवें मूर्ति प्रतिष्ठापना दिवस के उपलक्ष्य में साईं मंदिर के प्रांगण में साईं संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक महेश साजन एंड पार्टी ने साईंस बाबनी से साईं संध्या की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने एक फकीरा आया शिरड़ी गांव में..., मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए..., सुख भी मुझे प्यारे हैं दुख भी मुझे प्यारे हैं... सहित कई भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के ौरान कमेटी के प्रधान राकेश शर्मा, विक्की चोपड़ा, रजनीश शर्मा, मनीष अरोड़ा, मनु चोपड़ा, हेमंत रणदेव, कैप्टन यशमोहन चोपड़ा, राजीव वशिष्ठ, अनीष चोपड़ा और अन्य उपस्थित थे।

साईं मंदिर में बाबा जी की महिमा का गुणगान करते गायक महेश साजन।