- Hindi News
- दोआबा ग्रुफ आफ कालेजिस के 85 स्टूडेंट्स को मिली जॉब प्लेसमेंट
दोआबा ग्रुफ आफ कालेजिस के 85 स्टूडेंट्स को मिली जॉब प्लेसमेंट
दोआबाग्रुफ आफ कालेजिस कैंपस-3 में जॉब मेले का आयोजन किया गया। इसमें भारत की करीब एक दर्जन से अधिक प्राइवेट कंपनियों ने कॉलेज में पहुंचकर छात्रों को जॉब देने के लिए उनका लिखित टेस्ट और इंटरव्यू ली।
कॉलेज डायरेक्टर डा. राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों ने कालेज के डिप्लोमा तथा डिग्री के मकैनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंस, इलैक्ट्रानिक इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग के 85 छात्रों का चयन किया गया।
ड्रीम टैकटैन कंपनी ने ईसीई, सीएसई, सिविल मकैनिकल के छात्रों की इंटरव्यू ली, सीएसई के छात्रों के लिए जावा डिवैल्प, एसीपी डैटा वेयर मैनेजमैंट, डैटावार क्रीएशन के लिए 8 सीटें उपलब्ध करवाई गई हैं। ईसीई के लिए पीसीव डिजाइन इम्वाडैंड सिस्टम इंजीनियर इम्वाडैंड रेजर डिवैल्पमैंट सिस्टम इंजीनियर के लिए 8 सीटें उपलब्ध करवाई गई हैं।
मोहाली, दिल्ली, बैंगलोर, लुधियाना, गुड़गांव में छात्रों का जाब के लिए चयन किया। कंपनियों के काउंसलर परमिंदर सिंह, अमित वालिया, विभव खन्ना, निंबल टैक्नो कोटस के काउंसलर मिस्टर भाऊना ने एक्टेट टैस्ट लिया। चयनित हुए बच्चों को मैनेजमैंट कमेटी के चीफ पैट्रन डा. एचएस बाठ, नवप्रीत सिंह संघा, गुरप्रीत सिंह बाठ, खुशनीत कौर बाठ ने बधाई दी है।
दोआबा ग्रुफ आफ कालेजिस कैंपस-3 मेंमें विद्यार्थियों की इंटरव्यू लेते हुए कंपनियों के अधिकारी।