पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर सरकारी स्कूल राहों में कार्यक्रम

हिंदी दिवस पर सरकारी स्कूल राहों में कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल (लड़कियां) में आयोजित नाटक और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं का सम्मान करते हुए स्टाफ सदस्य।

भास्कर न्यूज | राहों

सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) राहों में मुख्याध्यापिका हरकंवलजीत कौर की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कविताएं, गीत, कहानियां नाटक पेश किए वहीं पेंटिंग मुकाबलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदी की लेक्चरर कमलजीत कौर गिल की ओर से लिखित नाटक में लड़कियों को कुसंगत से बचने और अपने कैरियर भविष्य की ओर ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। नाटक में कोमलप्रीत राठौर, मनप्रीत सोढ़ी, जसप्रीत कौर, शालू, मनप्रीत कौर, प्रैटी नवनीत ने अपने अभिनय से सभी की वाहवाही लूटी। लेक्चरर कमलजीत कौर गिल ने कहा कि हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा की मान्यता मिलने के बाद सभी प्रदेशों की क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ हिंदी भाषा को भी स्कूलों में पढ़ाना अनिवार्य किया गया है।

कार्यक्रम में रानी पुरी, अमरीक सिंह, दविंदर कौर, मीनाक्षी, ऊषा देवी, अलका रानी, संदीप कौर, नीलम अरोड़ा, बलवीर कौर, मनतिंदरजीत कौर, हरकमल कौर, निधि उम्मट, सुरिंदर कौर, संजीवन बाला, राजविंदर संधू, राजन शर्मा, दलजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, संजीव शर्मा, रमनदीप सिंह मौजूद रहे।