पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोआबा ग्रुप आफ कालेजिस में जॉब मेला, मैकेनिकल का छात्र चयनित

दोआबा ग्रुप आफ कालेजिस में जॉब मेला, मैकेनिकल का छात्र चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेस प्लस

भास्कर न्यूज | राहों

दोआबाग्रुप आफ कालेजिस कैंपस-3 राहों मेें मैकेनिकल डिप्लोमा के विद्यार्थी को डिप्लास्ट प्लास्टिक लिमिटेड कंपनी ने जॉब के लिए चयनित किया है। कैंपस के डायरैक्टर डा. राजेश्वर सिंह ने बताया कि कालेज में उक्त कंपनी के अधिकारियों की ओर से जाब के लिए इंटरव्यू रखी गई थी, जिसमें मकैनिकल डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न राऊंड के बाद विद्यार्थियों की प्रजेनटेशन ग्रुप डिस्कशन भी करवाई गई। इसके बाद करवाई गई फाइनल इंटरव्यू में मैकेनिकल डिप्लोमा के विद्यार्थी हरिंदर सिंह को कंपनी में नौकरी के लिए चयनित किया गया। कंपनी के लिए चयनित होने पर मैनेजमैंट कमेटी के गुरप्रीत सिंह बाठ, खुशनीत कौर तथा नवप्रीत संघा ने हरिंदर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।