डेंगू मलेरिया से बचाव की जानकारी दी
राहों | नेशनलबेक्टर बोर्न डिजीस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत सिविल सर्जन डा. धर्मपाल एपीडीमियोलोजिस्ट डा. अमरिंदर सिंह के दिशानिर्देशों पर पीएचसी मुजफ्फरपुर के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. सतपाल बालू के नेतृत्व में लोगों को डेंगू मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के साथ-साथ झुग्गी झोपडिय़ां रूरल क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष टीमें बनाई गईं। शहरी क्षेत्र में टीम की अगुवाई राहों डिस्पैंसरी की मैडिकल अधिकारी डा. राज रानी, हैल्थ इंस्पैक्टर तरसेम लाल सुरिंदर बांसल ने की। टीम के सदस्यों ने जैन मोहल्ला में लोगों को घरों की छतों पर कबाड़ जैसे पुराने टायर, कूलरों या बर्तनों में पानी जमा होने की जानकारी दी। कूलरों में जमा पानी सप्ताह में दो बार बदलना चाहिए। इसके अलावा घरों के इर्द-गिर्द सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर एएनएम अमरजीत कौर, हरनिंदर कौर, कुलविंदर कौर, अवतार चंद मौजूद रहे।