- Hindi News
- सुण सोने देआ कंगना वे सौदा इको जेहा... पर झूमी संगत
सुण सोने देआ कंगना वे सौदा इको जेहा... पर झूमी संगत
राहोंकेमोहल्ला पहाड़ सिंह में स्थित बाबा सगलां वाले पीर के दरबार में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। दरबार के गद्दीनशीन साईं लड्डू शाह की अगुवाई में दरबार पर चादर झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। इस मौके पर डा. बाली साईं जी दरबार बाबा झंडी पीर, जगतार सिंह तारी, कश्मीर लाल भुट्टो, साईं रविंदर शाह सेवादार दरबार पंज पीर जी, तरसेम लाल चुंबर, बिशन दास, प्रीत गोहलड़ों, बाबा शर्मा मौजूद रहे। रात को करामत फकीर कव्वाल मलेरकोटला ने कव्वालियां पेश करके पीर बाबा का गुणगान किया। करामत फकीर कव्वाल ने सुण सोने देआ कंगणा वे सौदा इको जेहा .. .., वाह-वाह मौज फकीरां दी .. .. पेश करके श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर महिंदर, अमरजीत कुमार, संतोख, साईं प्रीते शाह सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।