बाढ़ पीडि़तों के लिए एकत्र किया फंड
राहों | जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी की ओर से सोमवार को फंड एकत्र किया गया। कमेटी के लेखाकार मास्टर करमजीत सिंह काहलों ने बताया कि जब तक देशवासियों पर कुदरती गैर कुदरती संकट आया है तो उस समय मानवता के धर्म के अनुसार हर पंजाबी ने उनके दर्द को अपना दर्द समझकर मदद की है। इस मौके पर समाज सेवक मलकीत सिंह काहलों, कृष्ण सिंह गरेवाल, सतपाल सिंह लेहल, जसवीर सिंह ने बताया कि नकद बाढ़ पीडि़त लोगों को खाने के लिए गेहूं, मिनरल वाटर, कपड़े आदि एकत्र करके ट्रक जम्मू कश्मीर के लोगों की सहायता के लिए भेजे जाएंगे। इस मौके पर अमृतपाल सिंह घुम्मण, करतार सिंह तूर मौजूद रहे।