- Hindi News
- मिठाई विक्रेताओं पर विभाग रखेगा पैनी नजर : डाॅ. गरजा
मिठाई विक्रेताओं पर विभाग रखेगा पैनी नजर : डाॅ. गरजा
आनेवालेदिनों में त्योहारों को मद्देनजर रखकर स्वास्थ्य विभाग जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ खास मुहिम शुरू करने जा रहा है। यह जानकारी जिले के हैल्थ अधिकारी डाॅ. गरजा सिंह ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि जिले में करेआने का सामान बेचने वाले दुकानदार, मिठाई विक्रेता, सब्जी विक्रेता, फल-फ्रूट विक्रेता अपनी दुकानों का रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं। होल सेल दुकान, जिसकी 12 लाख तक इससे अधिक टर्नओवर है उनको लाइसैंस बनाने के लिए 2 हजार रुपए जमा करवाने होंगे और जिनकी टर्नओवर 12 लाख से कम है वह 100 रुपए में रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
डाॅ. सिंह ने कहा कि किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा। नवरात्रे, दशहरा और दीवाली के त्योहार पर लोग बड़ी मात्रा में मिठाई खरीदते हैं, इस बार मिठाई के कारोबार पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर रहेगी।
डाॅ. गरजा सिंह