पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 45 मिनट चली कुश्ती में कृष्ण ने जगरूप को हरा जीता पटका

45 मिनट चली कुश्ती में कृष्ण ने जगरूप को हरा जीता पटका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों के गांव दिलावरपुर में छिंज मेले में पटके की कुश्ती शुरू करवाते हुए प्रबंधक।

भास्कर न्यूज | राहों

गांवदिलावरपुर में स्थित लक्खदाता पंज पीरी दरबार में वार्षिक छिंज मेला गद्दीनशीन भगत प्रकाश की अगुवाई में करवाया गया। मेले में पंजाब, हरियाणा दिल्ली से आए करीब 200 पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती के जौहर दिखाए। पटके की कुश्ती का मुख्य मुकाबला कृष्ण मियांपुर जगरूप कुराली के बीच खेली गई। 45 मिनट तक जोर आजमाइश करने के बाद कृष्ण मियांपुर ने जगरूप कुराली को पराजित करके 1 लाख 11 हजार रुपए की नकद ईनामी राशि जीती, जबकि उपविजेता जगरूप को 35 हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

पटके की दूसरी कुश्ती में छोटे खली ने तीर्थ फगवाड़ा, तीसरी कुश्ती में सोनू चीमा ने बिंदा बिशनपुरिया को पराजित करके आकर्षक ईनाम जीते। विजेता उपविजेता पहलवानों को शिअद नेत्री सतिंदर कौर करीहा, जगतेश्वर सिंह मजीठिया, एमडी सुच्चा सिंह, रेशम सिंह भंगल, डा. एचएस गिल आदि ने संयुक्त रूप से ईनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान राम पाल, विजय चोपड़ा, हीरा दुग्गल, छिंदा सैदपुरिया, नंबरदार हरीपाल, दीपा पहलवान, प्रबंधक कमेटी के गुरचरण अरोड़ा, अतुल जैन, मोहन लाल अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, धर्मपाल, शाम लाल, मक्खन राम, नसीब चंद सैदपुर, काला, राजू भगत प्रकाश राम की ओर से दानी सज्जनों का सम्मान किया गया।

करीहने युवाओं को नशों से दूर रहने को कहा

इसमौके पर शिअद नेत्री सतिंदर कौर करीहा ने प्रबंधक कमेटी को इस आयोजन की बधाई दी और कहा कि कि समय की जरूरत है कि युवा पीढ़ी को नशों अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए इस तरह के आयोजन करवाए जाएं।