नौजवान सभा कार्यकर्ता खटकड़कलां पहुंचे
नौजवान सभा कार्यकर्ता खटकड़कलां पहुंचे
राहों। शहीदभगत सिंह के 107वें जन्मदिन पर गांव खटकड़कलां के लिए शहीद भगत सिंह नौजवान सभा का काफिला रवाना हुआ। काफिले की अगुवाई राम साहिल, जसवीर भट्टी, लव कुमार किशोर शर्मा ने की। इस मौके पर सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरूप सिंह राहों ने कहा कि शहीद भगत सिंह की सोच का भारत अभी नहीं बन सका। इस मौके पर सुरिंदर भट्टी, प्रदीप बंगड़, साहब सिंह, दिनेश साहनी, गुरप्रीत सिंह, चरनजीत सिंह, हरभिंदर सिंह भट्टी, हरदीप सिंह, जसकरण सिंह सुरजीत कुमार मौजूद रहे।