पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्ति स्थापना दिवस पर साईं संध्या करवाई

मूर्ति स्थापना दिवस पर साईं संध्या करवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साईंशरणम कमेटी राहों की ओर से साईं मंदिर में पांचवें मूर्ति प्रतिष्ठापना दिवस के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे कार्यक्रम के दूसरे दिन विशाल साईं संध्या का आयोजन किया गया।

भजनीक हमसर हयात निजामी ने साईं भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले सुबह के समय मंदिर में साईं बाबा जी की प्रतिमा को मंगल स्नान तथा बाद में हवन यज्ञ करवाया गया। जिसमें भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहूतियां डालीं। झंडा चढ़ाने की रस्म जिला योजना बोर्ड के सदस्य हेमंत रणदेव ने अदा की।

तत्पश्चात् साईं धर्मशाला का नींव पत्थर लुधियाना के समाज सेवक सुभाष चोपड़ा दिनेश चोपड़ा ने रखा। साईं संध्या की शुरूआत में गायक हमसर हयात निजामी ने गणेश वंदना सरस्वती वंदना गाई। निजामी ने दीवाना जोगिया.., मस्ती मुझे रास गया है .. सहित कई भजन गाकर भक्तों को निहाल किया। हमसर हयात के बेटे समीर हयात निजामी ने भी भजन गाकर सभी की वाहवाही लूटी।

माता भुवनेश्वरी मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान टेक बहादुर भार्गव, सुभाष अरोड़ा, संत आहूजा, मनी आहूजा, अजय वशिष्ट, पंडित अश्विनी भार्गव, हेमंत रणदेव, कैप्टन यशमोहन चोपड़ा, अमरजीत सिंह बिट्टा, मुकेश बौबी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

राहों के साईं मंदिर में साईं संध्या की शुरुआत करते हुए दिनेश कुमार चोपड़ा अन्य। -भास्कर

साईं बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए भजनीक। (दाएं) भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु। -भास्कर