पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैंबरशिप के लिए ग्रामीणों में उत्साह : भारद्वाज

मैंबरशिप के लिए ग्रामीणों में उत्साह : भारद्वाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों| भारतीयजनता पार्टी के जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने बताया कि शहरों के बाद अब गांवों के लोग भी भाजपा की मैंबरशिप ले रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से देश के विकास के लिए जो वादे किए गए हैं वे एक-एक करके पूरे हो रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में आए दिन रसोई गैस और पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे थे, लेकिन अब यह दाम कम हो रहे हैं। महंगाई दर में भी भारी कमी आने से लोग खुश हैं। राहों में भाजपा के जिला उप प्रधान डा. रमेश चोपड़ा की प्रधानगी में भाजपा मैंबरशिप के लिए लगे कैंप में मंडल प्रधान संजय चोपड़ा, स्टेट नेता डा. अश्विनी धीर, सचिव नवल किशोर, मंगत राय चोपड़ा, सुरेश कालिया, कैलाश रणदेव, तेजपाल चोपड़ा, सनी जैन आदि मौजूद रहे। डा. रमेश चोपड़ा ने बताया कि भाजपा की मैंबरशिप के लिए लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस मौके भाजपा के जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने बताया कि पंजाब में नगर कौंसिल चुनावों के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन की मजबूती के लिए मैंबरशिप अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा राहों मंडल की ओर से आए नेताओं का धन्यवाद करके उन्हें सम्मानित किया गया।