- Hindi News
- कार की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल जख्मी
कार की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल जख्मी
राहों-जाडलामार्गपर गांव पल्लियां खुर्द के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार हेड कांस्टेबल जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जख्मी की पहचान बलाचौर के गांव सजावलपुर के रहने वाले पुलिस थाना राहों में तैनात एचसी तिलक राज के रूप में हुई है। थाना राहों पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचसी तिलक राज जाडला जा रहा था कि गांव पल्लियां खुर्द के पास सामने से रही ऑल्टो कार की चपेट में उसकी बाइक गई, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।