एड्स रोकने के लिए जागरूकता जरूरी : डाॅ. राजेश्वर
दोआबाग्रुपआफ कालेज कैंपस-3 छोकरां में मंगलवार को एचआईवी अवेयरनैस विषय पर सेमिनार करवाया गया। सेमिनार में मौजूद कालेज विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कैंपस के डायरेक्टर डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज के समय में एचआईवी एक खतरनाक बीमारी के रूप में सामने आई है।
इस बीमारी की शुरूआत हमारे शरीर में एक हल्के बुखार से भी हो सकती है।
लेकिन यह बुखार ही भीषण इन्फेक्शन का रूप धारण कर लेता है और शरीर को रोगों से लड़ने में असक्षम कर देता है। कालेज प्रोफेसरों कीर्ति सिंह, ऋचा कपूर, मनदीप कौर हनी पसरीचा ने बताया कि असुरक्षित संबंधों, रक्त के जरिए, सूओं के जरिए, गर्भावस्था के दौरान एक बच्चे को मां से यह बीमारी फैलती है। इस बीमारी का कोई इलाज या कोई टीका नहीं है, लेकिन देखभाल परहेज से व्यक्ति एक नार्मल जिंदगी जी सकता है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए युवा पीढ़ी में अधिक से अधिक जानकारियां पहुंचाकर जागरूक करना होगा।
उन्होंने बताया कि गले मिलने, हाथ मिलाने, छींकने, एक-दूसरे का सामान इस्तेमाल करने से एड्स नहीं फैलती, यह सब गलत धारणाएं हैं। इस मौके पर कालेज मैनेमेंट कमेटी के सदस्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
राहों के दोआबा कालेज में करवाए गए सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी स्टाफ सदस्य।