पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिभावकों को दी बच्चों की ग्रोथ रिपोर्ट

अभिभावकों को दी बच्चों की ग्रोथ रिपोर्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों|गुरु रामदास इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल मल्लपुर (राहों) में पेरेंटस-टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल अमरजीत सिंह की प्रधानगी में आयोजित बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल डायरैक्टर कमलजीत सिंह ने नर्सरी से नौवीं तक के बच्चों की शिक्षा की ग्रोथ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में हर बच्चे के सर्वपक्षीय विकास के लिए ध्यान रखा जाता है। स्कूल की ओर से मुफ्त मैडिकल चैकअप कैंप का भी आयोजन किया गया। कैंप में डा. पीएस मैंहगर डा. गौरव कुमार की टीम ने मरीजों की जांच करते हुए बच्चों के अभिभावकों के स्वास्थ्य का चैकअप करके उन्हें मुफ्त दवाईयां दीं। स्कूल डायरैक्टर कमलजीत सिंह, दविंदर कौर, कोआर्डीनेटर सविता आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...