- Hindi News
- अवैध माइनिंग : रेत से भरी ट्राली को रोका तो ठेकेदार के कारिंदों ने मजदूरों पर किया हमला
अवैध माइनिंग : रेत से भरी ट्राली को रोका तो ठेकेदार के कारिंदों ने मजदूरों पर किया हमला
गांवबेगोवालमें रेत की अवैध माइनिंग रोकने पर ठेकेदार के कारिंदों ने मजदूरों पर हमला कर दिया, पुलिस के पहुंचने पर बचाव हो गया। रेत भराई मजदूर यूनियन के नेता रूड़ सिंह, जसवीर लाल, गुरमीत सिंह, कीमत सिंह, मोहन सिंह, सुजान सिंह, कुलवंत सिंह, सुरिंदर सिंह, पूरन सिंह, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, कामरेड निर्मल सिंह, मनजीत सिंह, गुरनाम सिंह और अजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है।
उन्होंने बताया मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे बेगोवाल से बुर्ज की तरफ रही अवैध रेत से भरी ट्राली को रोका गया तो ठेकेदार के कारिंदों ने जानलेवा हथियार से उन पर हमला कर दिया। उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की। मजदूरों ने बताया कि पुलिस के आने पर हमलावर हथियार छोड़कर भाग गए। उक्त लोगों ने बताया कि बीते दिन डिप्टी कमिश्नर ने दरिया सतलुज के धुस्सी बांध का दौरा किया था तो डीसी को बताया था कि इस क्षेत्र में रेत की अवैध माइनिंग हो रही है। डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें कहा था कि इसकी सूचना उनके दफ्तर में या पुलिस को सूचना दें। इसी आधार पर मंगलवार को उन्होंने रेत से भरी ट्राली को रोक कर थाना राहों में सूचना दी। पुलिस ने आकर हथियारबंद लोगों को झगड़ा करने से रोका। मजदूरों ने एसएसपी से मांग की है कि अवैध माइनिंग करने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, एसएचओ सुभाष बाठ ने बताया कि उन्होंने अवैध माइनिंग के तहत एक रेत से भरी ट्राली को कब्जे में लिया है। जो लोग भी अवैध माइनिंग करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
अवैध माइनिंग करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते लोग।