- Hindi News
- राहों के अकाली नेता दिनेश चोपड़ा कांग्रेस के धर्मपाल नहीं लड़ेंगे चुनाव
राहों के अकाली नेता दिनेश चोपड़ा कांग्रेस के धर्मपाल नहीं लड़ेंगे चुनाव
राहों | नगरकौंसिल राहों के तीन बार प्रधान रह चुके अकाली दल के दिनेश चोपड़ा इस बार नगर परिषद के चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिनेश कुमार चोपड़ा का कहना है कि वह नगर कौंसिल का चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन पार्टी प्रत्याशियों की जीत पक्की करने में सहयोग करेंगे।
पांच साल प्रधान रहे कांग्रेस के धर्मपाल बंगड़ भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका तर्क है कि अब वह कांग्रेस के जिला प्रधान हैं, इसलिए जिले में तीनों नगर कौंसिलों की जिम्मेवारी उन पर हैं, जिस कारण चुनाव नहीं लड़ रहे। उधर, नगर कौंसिल चुनाव को लेकर प्रत्याशी एक-दूसरे से आगे एनओसी लेने और नामांकन भरने के लिए नियमों को पूरा करने में भागदौड़ कर रहे हैं। नगर कौंसिल के 13 वार्डों में कांग्रेस अकाली-भाजपा और बहुजन समाज पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े कर रहे हैं। इस बार कई वार्डों को कांट-छांट कर बनाया गया है, जिसका नुकसान उन लोगों को हो रहा है जो पिछले दो वर्षों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।