पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियों की आठ अकादमियों के मुकाबले होंगे

लड़कियों की आठ अकादमियों के मुकाबले होंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदभगतसिंह स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब (रजि.) राहों की ओर से खेल मेले का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च तक स्थानीय दशहरा मैदान में करवाया जाएगा। इस संबंध में क्लब के प्रधान मास्टर दर्शन सिंह काहलों की प्रधानगी में बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए मास्टर दर्शन सिंह काहलों ने बताया कि खेल मेले में लडकियों की आठ अकादमियों के मुकाबले खेले जाएंगे। वालीबाल, एथलैटिक्स (लडके-लड़कियों) जिसमें दौड़ें, शाटपुट आदि शामिल होंगी। अकादमी के कबड्डी मुकाबलों का पहला ईनाम 51 हजार, दूसरा ईनाम 41 हजार रुपए होगा। खेल मेले में भाग लेने वाले खिलाड़ी 26 फरवरी तक अपनी एंट्रियां जमा कर सकते हैं, जबकि 27 फरवरी को दशहरा स्टेडियम में टाई डाली जाएंगी।

उन्होेंने कहा कि इन खेलों का मुख्य उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहित करना है ताकि पंजाब के युवाओं में नशों की अपेक्षा खेलों को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस मेले को आयोजित करने में एनआरआई सदस्यों ने भी काफी सराहनीय योगदान दिया है। क्लब की ओर से भविष्य में भी ऐसे खेल मेले आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके और वे खेलोें की ओर ज्यादा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

क्लब के पदाधिकारियों सदस्यों की ओर से कामरेड हरशिंद सिंह के पुत्र मनजिंदर सिंह जौहल यूके की ओर से क्लब को 1 लाख रुपए की राशि का योगदान डालने पर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में क्लब के चेयरमैन सुखदेव सिंह मान, उप चेयरमैन जसवीर सिंह कंग, मुख्य सरप्रस्त मलकीत सिंह काहलों, महासचिव करनैल सिंह राहों, सरप्रस्त केवल सिंह माहल, कोषाध्यक्ष करनैल सिंह पाबला, नप के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार चोपड़ा, हेमंत कुमार बौबी, कैप्टन यशमोहन चोपड़ा मौजूद रहे।

राहों में की गई बैठक में मौजूद क्लब के पदाधिकारी और सदस्य।