आज निकाली जाएगी शिवरात्रि की प्रभातफेरी
राहों | महाशिवरात्रिपर्व के उपलक्ष्य में माता भुवनेश्वरी मंदिर से सोमवाार को प्रात: 3 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान पंडित अश्विनी भार्गव और निर्मल चोपड़ा ने बताया कि प्रभातफेरियां 15 फरवरी तक निकाली जाएंगी। 16 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी जबकि 17 फरवरी को रात 8 बजे महंत अश्विनी कुमार जालंधर वाले भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगे।