पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काले कानूनों के विरोध में मशाल मार्च आज

काले कानूनों के विरोध में मशाल मार्च आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकारकी ओर से बनाए जा रहे काले कानूनों के खिलाफ वीरवार शाम 6 बजे मशाल मार्च किया जाएगा, जिसमें पंजाब निर्माण मजदूर, देहाती मजदूर, किसान, नौजवान मुलाजिम बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह जानकारी बुधवार को पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सरूप सिंह राहों ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार की ओर से पंजाब के लोगों की आवाज दबाने के लिए काला कानून बनाया जा रहा है, जिसे पंजाब के लोग कभी भी नहीं बनने देंगे। ऐसे काले कानून ब्रिटिश हकूमत के समय बनाए गए थे, जिसके विरोध में शहीद भगत सिंह ने एसैंबली में बम फैंका था और जलियांवाले बाग में लोगों ने गोलियां खाई थीं। उन्होंने कहा कि मशाल मार्च निकालकर सरकार से काले कानून रद्द करने की मांग की जाएगी। बैठक में राजू शेख, मोहन सिंह, कश्मीरी लाल, खुर्शीद शेख, नूर आलम, कालू शेख, मातीन शेख, रौबिल शेख, कबीर शेख, औकिल शेख, राजबुल शेख, बाबू शेख, ज्ञान सिंह मौजूद रहे।

काले कानून के विरोध में एकत्रित हुए यूनियन के लोग सरकार विरोधी नारे लगाए।

राहों में मशाल मार्च के संबंध में जानकारी देते हुए सरूप सिंह अन्य।