- Hindi News
- मूर्ति प्रतिष्ठापना पर निकाली पालकी यात्रा
मूर्ति प्रतिष्ठापना पर निकाली पालकी यात्रा
साईंशरणम कमेटी राहों की ओर से पांचवें मूर्ति प्रतिष्ठापना दिवस के उपलक्ष्य में मोहल्ला पहाड़ सिंह में स्थित साईं मंदिर से विशाल पालकी यात्रा निकाली गई।
वीरवार को दोपहर करीब 3 बजे साईं मंदिर में साईं बाबनी का उच्चारण करने के बाद बैंडबाजों के साथ पालकी यात्रा शुरू की गई। फूलों से सजी पालकी से साईं बाबा जी की प्रतिमा को सुशोभित किया गया। पालकी यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों की परिक्रमा करते हुए वापस साईं मंदिर में आकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल संगत के स्वागत के लिए क्षेत्र के भक्तों की ओर से चाय-पकौड़ों के लंगर लगाए गए। इस मौके पर नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार चोपड़ा, जिला योजना बोर्ड के सदस्य हेमंत कुमार रणदेव, कैप्टन यश मोहन चोपड़ा, राकेश शर्मा, विक्की चोपड़ा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
राहों के साईं मंदिर से निकाली गई पालकी यात्रा में मौजूद भक्तजन।