पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता पार्वती देवी को दी गई श्रद्धांजलि

माता पार्वती देवी को दी गई श्रद्धांजलि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माताभुवनेश्वरीमंदिर की पुजारिन माता पार्वती देवी के नमित रखे गए श्री गरूड़ पुराण के पाठ का भोग शनिवार को डाला गया। मंदिर की धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पंडित सरवेश ने श्री गरूड़ पुराण के पाठ का उच्चारण करके संगत को जीवन के सार का संदेश दिया। पाठ के बाद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक, समाजसेवी राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने माता जी को श्रद्धांजलियां अर्पित कीं।

इस मौके पर जिला योजना बोर्ड के सदस्य नगर कौंसिल राहों के उप प्रधान हेमंत रणदेव बौबी, पंडित अश्विनी भार्गव, संत आहूजा, टीटू आहूजा, विक्रमजीत खुल्लर, रोहित जैन, कोषाध्यक्ष गुलशन राय पलटा, राकेश शर्मा, विक्की चोपड़ा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने माता पार्वती देवी के अच्छे कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें सच्चे दिल से श्रद्धांजलि दी।