पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत कृपाल सिंह के जन्मदिवस पर मेडिकल कैंप आयोजित

संत कृपाल सिंह के जन्मदिवस पर मेडिकल कैंप आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृपालसागरमें परम संत कृपाल सिंह के जन्मदिवस पर मुफ्त मैडिकल कैंप सत्संग का आयोजन किया गया। कैंप में कैंसर केयर सोसायटी फोर्टिस की टीमों ने कृपाल सागर चैरिटेबल अस्पताल के सहयोग से मरीजों की जांच की गई। कैंप में कैंसर, पेट की बीमारियों, ईसीजी शुगर टैस्ट किए गए फ्री दवाइयां दी गईं। कैंप में 400 मरीजों की जांच की गई।

चेयरमैन डा. कर्मजीत सिंह ने बताया कि कृपाल सागर का मुख्य उद्देश्य सेहतमंद इंसान बनाना है। चीफ पैट्रन बीजी सुरिंदर कौर ने संतों के जीवन, फिलासफी मानवता को उनकी देन के बारे में चर्चा की। चेयरमैन डा. कर्मजीत सिंह ने समाज में संत मत की जरूरत क्यों, के बारे में विशेषतौर पर चर्चा की। सत्संग के दौरान जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई मशीनें अपंग व्यक्तियों को ट्राइसाइकिल भेंट किए गए। इस मौके पर मिस्टर बुलट कंग जर्मनी, मिस्टर वयाना स्टाउल मेयर जर्मनी, मिसेज रगीने जर्मनी, मिस्टर जेम्स यूएसए, जेम्स यूएसए, मैडम ऐन स्विटजरलैंड, कैप्टन गुरदेव सिंह, अशोक रैनो, डा. जसवीर चावला, प्रिंसिपल मधु ऐरी, प्रिंसिपल बलविंदर कौर, रीना चौहान, एकम अग्रवाल, डा. विवेक, डा. सिद्धू, परमिंदर कौर, अंगला, आत्म प्रकाश और अन्य लोग उपस्थित रहे।

कृपाल सागर संस्था में मैडिकल कैंप का उद्घाटन करते हुए बीजी सुरिंदर कौर अन्य।