- Hindi News
- लोक शक्ति के बिना कोई मोर्चा नहीं जीतता : नाहर
लोक शक्ति के बिना कोई मोर्चा नहीं जीतता : नाहर
लोकशक्तिके बिना कोई मोर्चा नहीं जीता जा सकता। उक्त शबद पार्टी अध्यक्ष बसपा (अ) के देवी दास नाहर ने राहों में पार्टी नेताओं ओर वर्करों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने अकाली भाजपा सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए पंजाब के समूह लोगो को संघर्ष के मैदान में आने का आह्वान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के चार नुकती प्रोग्राम संबंधी डिप्टी कमिशनर द्वारा हम अपना लिखती पत्र मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भेजे जा चुके है।
अगर हमारी मांगो का कोई हल्ल 11 फरवरी तक ना किया तो 12 फरवरी से पंजाब के गांवो के मोहल्लो में रोष प्रदर्शन किया जाएगे ओर सरकार की लोग मारु नीतियो संबंधी लोगो को जागरुक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी कारण नौजवान नशो की दलदल में फसते है जो समाज के लिए घातक है। युवाओँ को नशों से दूर करना ही होगा। मौके पर बलवंत सिंह, मनोज सिंह, जगतार सिंह, तरसेम सिंह, केवल सिंह, सुरजीत कौर, तरसेम सिंह, मेजर सिंह, तरसेम सिंह और अन्य वर्कर उपस्थित थे।