- Hindi News
- प्रकाशोत्सव पर करवाया बैरसाल में धार्मिक आयोजन
प्रकाशोत्सव पर करवाया बैरसाल में धार्मिक आयोजन
मंडबेटके गांव बैरसाल में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा उत्साह के साथ मनाया गया। श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से ग्राम पंचायत के सहयोग से श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। भोग के बाद सरबत के भले की अरदास की गई और प्रसाद बांटा गया। रागी ढाडी सिंहों के जत्थों ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। प्रधान सीतल राम, जसपाल, नरिंदर कुमार, लविंदर कुमार, संजीव कुमार, सुखविंदर, इंद्रजीत, दीदार सिंह, निर्मल कुमार, धर्मपाल, चमन लाल, दिलबाग, अमरजीत कुमार, हरदीप कुमार, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।
धार्मिक कार्यक्रम में सरपंच जगीर कौर, पूर्व सरपंच मेजर कुमार, पूर्व सरपंच गुरबख्श कौर, पंच सरबजीत कौर, पंच जगजीश कौर, पंच जोगिंदर राम, सुरिंदर पाल, मेजर कुमार आदि ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर मुख्य मेहमान एक्सईएन वरिंदर कुमार को कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया गया। संगत ने बढ़ चढ़ कर गुरु जी का आर्शीवाद लिया।