- Hindi News
- दो दिवसीय मूर्ति प्रतिष्ठापना कार्यक्रम आज से
दो दिवसीय मूर्ति प्रतिष्ठापना कार्यक्रम आज से
साईंशरणम कमेटी राहों की ओर से श्री साईं बाबा मंदिर में 5वां दो दिवसीय मूर्ति प्रतिष्ठापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत वीरवार से की जाएगी।
कमेटी के प्रधान राकेश शर्मा, विक्की चोपड़ा आदि ने बताया कि 11 दिसंबर को दोपहर 2.00 बजे पालकी यात्रा निकाली जाएगी जोकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई वापस साईं मंदिर में आकर संपन्न होगी। रात 8.00 बजे गायक महेश साजन की ओर से धार्मिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। जबकि 12 दिसंबर 3.00 बजे से सुबह 6 बजे बाबा जी की प्रतिमा को मंगल स्नान करवाया जाएगा, 10 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। जबकि दोपहर 12 बजे झंडे की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद लुधियाना के सेठ सुभाष चोपड़ा नप राहों के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार चोपड़ा साईं धर्मशाला का नींव पत्थर रखेंगे। रात 8 बजे साईं संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजनीक हमसर हयात निजामी दिल्ली वाले बाबा जी की महिमा का गुणगान करेंगे।
राहों के साईं मंदिर में धार्मिक आयोजन की जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्य।