- Hindi News
- गुरुद्वारा कमेटी ने बाढ़ पीडि़तों को भेजी राहत सामग्री
गुरुद्वारा कमेटी ने बाढ़ पीडि़तों को भेजी राहत सामग्री
राहों| गुरुद्वारासिंह सभा की प्रबंधकीय कमेटी ने लोगों के सहयोग से राहत सामग्री इकट्ठी कर जम्मू-कश्मीर भेजी। कमेटी सदस्यों अमृतपाल सिंह घुम्मण, लेखाकार मास्टर कर्मजीत सिंह काहलों, कोषाध्यक्ष सतपाल लेहल, कृष्ण सिंह गरेवाल, जसवीर सिंह समाज सेवक मलकीत सिंह काहलों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हुई तबाही से पीड़ितों के लिए शहर क्षेत्र से 50 क्विंटल आटा, 50 क्विंटल चावल, 50 क्विंटल आलू तथा 300 कंबलों से भरा एक ट्रक जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया है। ट्रक को शिअद के जिलाध्यक्ष राम सिंह दुधाला, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार चोपड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मपाल बंगड़ ने संयुक्त रूप से रवाना किया। इस मौके पर हरजीत सिंह राय, कुलवीर सिंह गरेवाल, तरलोचन सिंह, रमेश सिंह, हरबंत सिंह बाजवा, अनूप सिंह, भूपिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह वालिया, मास्टर जोगा सिंह मौजूद रहे।