पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम के बहाने घर बुला कर नाबालिगा के साथ बलात्कार करवाया

काम के बहाने घर बुला कर नाबालिगा के साथ बलात्कार करवाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलात्कारपीड़िता के बयान पर रविवार रईया के एक युवक और महिला के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि यह घटना एक माह पहले की है। जानकारी के अनुसार 1 जनवरी के दिन कम्मो प|ी कालू निवासी रईया ने पीडि़ता मंजू (काल्पनिक नाम) को किसी काम से अपने घर बुलाया। जहां पर प्रिंस पुत्र दिलबाग सिंह पहले से ही मौजूद था। कम्मो ने दूध में धोखे से नशे की गोलियां डाल कर पीडि़ता को दूध पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई जब उसे होश आया तो उसे अपने साथ हुए बलात्कार का पता चला। आरोपियों ने धमकाते हुए उसे चुप रहने को कहा। प्रिंस ने इसके बाद भी कई बार कम्मो की सहायता से उसी के घर में पीडि़ता से बलात्कार किया। इसके एवज में कम्मो आरोपी से पैसे भी लेती थी दुखी हो कर पीडि़ता ने सब कुछ अपने परिजनों को बताया। जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया। थाना ब्यास में आरोपी प्रिंस पुत्र दिलबाग सिंह और कम्मो प|ी कालू दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।