पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमाचल में गिरी बस, 25 की मौत

हिमाचल में गिरी बस, 25 की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हिमाचलके बिलासपुर जिले में बुधवार को एक बस गोविंद सागर झील में जा गिरी। इससे 25 यात्रियों की मौत हा़े गई, वहीं 18 अन्य जख्मी हो गए। घटना बिलासपुर से 90 किलोमीटर दूर राहियां में हुई। बस में 40 यात्री सवार थे। बस ऋषिकेश से बिलासपुर जा रही थी। राहियां के समीप ड्राइवर अपना कंट्रोल खो बैठा, जिससे बस गोविंद सागर झील में जा गिरी। हादसे में 25 यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। कई लोग तो बस की छत पर भी सवार थे। पुलिस ने बताया कि 25 लाशें झील से निकाली जा चुकी हैं। मरने वालों में अधिकांश स्थानीय बताए गए हैं। तेज बारिश के बावजूद बचाव दल अपने कार्य में जुटा रहा।