- Hindi News
- अकाली भाजपा ने जारी की कैंडीडेट्स की लिस्ट
अकाली भाजपा ने जारी की कैंडीडेट्स की लिस्ट
राजपुरा। नगरकौंसिल चुनावों को लेकर अकाली-भाजपा ने अपने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। खबर लिखे जाने तक एक-दो वार्डों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। वॉर्ड नंबर 2 से जसबीर सिंह जस्सी, 3 राजीव डीसी, 4 से आशा सहजड़ा, 5 से हरदेव सिंह कंडेवाला, 6 से रणजीत सिंह राणा, 7 से चरनजीत कौर, 9 से नरिंद्र नागपाल, 10 से शमिंद्र कौर, 11 से गुरिंद्रपाल सिंह जोगा, 12 से सुभाष नीटू, 13 से रंजना वर्मा, 14 से रवि दत्त लूथरा, 15 से शांति सपरा, 16 से कांता मोंगिया, 19 से प्रवीन छाबड़ा, 18 से यशपाल टंडन, 19 से गुरविंद्र सिंह, 20 से सिमरनजीत सिंह बिल्ला, 21 से करनवीर सिंह कंग, 22 कुलजीत कौर, 23 से अरविंद्र पाल सिंह राजू, 24 से अमनदीप सिंह नेगी, 25 से राम शरण, 26 से अमरीश शर्मा, 29 से उजागर सिंह के नाम घोषित किए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी वॉर्डों में फेरबदल के साथ साथ प्रत्याशियों के नामों में बदलाव होने की संभावना बनी हुई थी।