नहर से मिली बीएसएनएल कर्मी की लाश
राजपुरा। संदिग्धअवस्था में लापता चल रहे भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मी की नरवाणा भाखड़ा नहर से लाश बरामद हुई है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रख दिया है। जानकारी के अनुसार भारत संचार निगम लिमिटेड कॉलोनी में रहने वाले 49 वर्षीय कुलविंद्र सिंह विभाग में आरएम पद पर तैनात था। कुलविंद्र सिंह 6 फरवरी को सुबह वाहन पर सवार होकर अपनी बच्ची को स्कूल छोडऩे के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया। परिवार वालों ने इधर उधर तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। इस दौरान कुलविंद्र सिंह की लाश हरियाणा के ढोला में भाखड़ा नरवाणा नहर से मिली है।