पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले खाए अंडे, पैसे मांगे तो बरसाए डंडे

पहले खाए अंडे, पैसे मांगे तो बरसाए डंडे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा। खेड़ीगंडिया पुलिस ने मारपीट के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के पास दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार गांव खड़ौली निवासी किशन सिंह ने बताया कि वह गांव सैदखेड़ी रोड पर पकोड़ों अंडे बेचने काम करता है। आरोपियों ने पहले तो दुकान पर बैठकर अंडे खाए शराब पी और जब पैसे की बारी आई तो उस पर डंडों तलवारों से हमला कर दिया। पुलिस ने गांव सैदखेड़ी निवासी सोनू, सत्ता, गुलाबा, जगीर सिंह गांव खड़ौली निवासी सत्ती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।