पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा| शंभूपुलिस ने बिल्डिंग बनने के बाद पेमेंट देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में सूर्या वर्ल्ड मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ के आनंल अवतार तक्यार ने बताया कि राजपुरा-अंबाला रोड के पास गांव बपरौर में बने एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने बिल्डिंग निर्माण का काम ठेके पर लिया था। 55 प्रतिशत काम पूरा कर दिया गया। उसका करीब 7 लाख रुपये का शटरिंग का सामान कॉलेज में पड़ा था। मैनेजमेंट ने धोखे से उसका काम रोकने के अलावा पेमेंट देने से मना कर दिया। कॉलेज मे शटरिंग का सामान पड़ा था, उसे गायब कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच के बाद सूर्या वर्ल्ड मैनेजमेंट कॉलेज खिलाफ दर्ज कर लिया।