मूर्ति स्थापना समारोह आज
राजपुरा। श्रीसंतोषी माता मंदिर सभा की ओर से पटेल कॉलोनी में स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में मंगलवार को 31वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सुबह 9 से 11 बजे तक हवन यज्ञ, 11 से 12 तक स्त्री सभा द्वारा संकीर्तन, 12 से 1 बजे तक जन्म उत्सव बधाइयां अंत में लंगर प्रसाद का आयोजन किया जाएग।