पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौंसिल चुनाव: 29 वॉर्डों में भाजपा 19 शिअद को 10 सीटों पर बनी सहमति

कौंसिल चुनाव: 29 वॉर्डों में भाजपा 19 शिअद को 10 सीटों पर बनी सहमति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा। नगरकौंसिल चुनावों को लेकर अकाली भाजपा कांग्रेस पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। राजनीतिक पार्टियों के पास टिकट पाने के इच्छुक प्रत्याशियों की होड़ लगी हुई है। जबकि समझौते के तहत भाजपा 29 वार्डों में से 19 पर चनाव लड़ने जा रही है। बाकी 10 सीटों पर अकाली दल चुनाव लड़ेगा।

भाजपा के पास फिलहाल करीब 80 लोगों ने टिकट लेने को निवेदन किया। चाहे कांग्रेस भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची को सार्वजनिक नहीं किया हो, लेकिन वार्ड नंबर 16 कांता मोंगिया, वार्ड 19 से प्रवीन छाबड़ा, वार्ड नंबर 17 से शांति सपरा को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इस तरह से कांग्रेस के वार्ड नंबर 8 से नरिंद्र शास्त्री, वार्ड 7 सुषमा शर्मा, वार्ड नंबर 19 से गुरदीप सिंह, वार्ड नंबर 6 से एडवोकेट सुचा सिंह, वार्ड नंबर 20 से डॉ. चरनकमल सिंह धीमान की टिकट तय मानी जा रही है।