- Hindi News
- बेटी के अफेयर का पता चला तो मां बाप ने डुबो कर मार दी थी
बेटी के अफेयर का पता चला तो मां-बाप ने डुबो कर मार दी थी
गांवजनसुआ की नाबालिग कुलविंद्र कौर की मौत छप्पड़ में डूबने से नहीं हुई थी। माता-पिता के बयान के बाद पुलिस ने बारीकी से जांच की तो पता चला कि, प्रेम प्रसंग के चलते मां-बाप ने रिश्तेदार की मदद से उसे छप्पड़ में डुबोकर मार डाला। शंभू पुलिस ने कुलविंद्र की हत्या के आरोप में पिता रोशन लाल, मां सुरेश कुमारी, फूफा भगवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि शंभू थाना एसएचओ महिंद्र ने केस दर्ज करने की खबर से इंकार किया है।
14 साल की कुलविंदर कुछ दिन पहले गायब हो गई थी। परिवार वालों ने तलाश की पर पता नहीं चला। बाद में उसकी लाश गांव के छप्पड़ से मिल। पुलिस को दिए बयान में परिवार वालों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। 174 के तहत कार्रवाई करवाई। जांच में पता चला कि कुलविंद्र के किसी से संबंध थे।