शहर में बसें जाने देने पर सवारियां परेशान
पातड़ां। पंजाबऔर हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर पुलिस प्रशासन ने शहर के पुराने बस अड्डे से होकर जाने वाली बसों की पासिंग बंद करवा दी। इसे सवारियों को काफी परेशानी हुई। बसों को शहर में जाने से रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नरवाना रोड बाईपास पर नाका लगाया। जबरदस्ती शहर में घुसने की कोशिश करने वाली पीआरटीसी की एक बस और दो निजी कंपनियों की बसों के चालान काटे। सुबह 11 बजे से लगे नाके के दौरान ट्रैफिक इंचार्ज राजपुरा सुखबीर सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज पातड़ां निशान सिंह के नेतृत्व में पुलिस नाके पर तैनात रही। इस बारे में डीएसपी पातड़ां स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि ये कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर की गई है।