पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी जगह पर कब्जे की कोशिश

सरकारी जगह पर कब्जे की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा। टाउनशिपकी महावीर मंदिर रोड पर दिन दिहाड़े लाखों की कीमत की सरकारी जगह पर कब्जा किया जा रहा है। नगर कौंसिल इस मामले पर मौन धारण किए हुए है। शनिवार छुट्टी के दिन महावीर मंदिर रोड पर एक दुकानदार ने दिन दिहाड़े नियमों को ताक पर रखकर सरकारी जगह पर अवैध करना शुरू कर दिया। कौंसिल ने इस तरह के कब्जों पर रोक लगाने के लिए अफसरों की चेकिंग करने की ड्यूटी लगाई है लेकिन हैरानी की बात यह है कि कौंसिल मुलाजिम किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहे। कौंसिल के ईओ वरिंद्र कुमार जैन ने बताया कि मुलाजिमों को मौके का मुआयना करने के लिए भेजा गया है और कब्जे को गिरा दिया जाएगा।

महावीर मंदिर रोड पर दिन दिहाड़े किया जा रहा कब्जा।