सड़क हादसे में लड़की की मौत
राजपुरा। अंबालारोड पर कार की टक्कर में बाइक पर सवार लड़की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव हसनपुर निवासी राजेश कुमार अपनी बेटी सिमरन, भाई देसा सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर राजपुरा-अंबाला रोड पर ओवर ब्रिज के पास पहुंचा तो कार ने उसे टक्कर मार दी। इसमें सिमरन की मौत हो गई। पुलिस ने अंजान कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।