- Hindi News
- धूमधाम से मनाया 31वां मूर्ति स्थापना दिवस
धूमधाम से मनाया 31वां मूर्ति स्थापना दिवस
राजपुरा। श्रीसंतोषी माता मंदिर सभा की ओर से पटेल कॉलोनी में स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में बुधवार को 31वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य मेहमान भाजपा नेता यशपाल टंडन रहे। इस दौरान सुबह 9 से 11 बजे तक हवन, 11 से 12 तक स्त्री सभा द्वारा संकीर्तन, 12 से 1 बजे तक जन्म उत्सव बधाइयां अंत में लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर केएल सिंगला, सुनील शर्मा, मास्टर धर्म देव, परमेश मुखीजा, विजय अनेजा, नंद लाल, बिशन दास बजाज, साहिल कुमार, राजिंद्र शर्मा, भगवान दास पप्पी अन्य मौजूद रहे।